Posts

teachers day

Image
  शिक्षक की महिमा शिक्षक दिवस विशेष    कहा गया है कि   प्रलय और निर्माण शिक्षक की गोद में पलते हैं ।किसी भी देश का भविष्य शिक्षक के हाथ में होता है उसी के   द्वारा राष्ट्र के भविष्य और युवा पीढ़ी का निर्माण किया जाता है इसीलिए उसे राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी गई है ।प्रतिवर्ष 5 सितंबर को आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरी राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 5 सितंबर अट्ठारह सौ अट्ठासी को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरूमनी में आपका जन्म हुआ। प्रारंभ से ही विद्वान थे अपने जीवन के 40 वर्ष उन्होंने शिक्षक के रूप में सेवाएं प्रदान की। 1952 में उन्हें देश का पहला उपराष्ट्रपति बनाया गया   । 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1962 में देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।                                                                                                                                              -